हेलो दोस्तों आज के इस डिजिटल दुनिया में बिना स्मार्टफोन के जीवन की कल्पना करना ही मुश्किल होता है और ऐसे में हमारे इस स्मार्टफोन को स्मार्ट बनाते हैं तो उनमें मौजूद एप्स हम अपने कई सारे मुश्किल और जरूरी काम चुटकी में ही कर लेते हैं।
ऐसे में जब हम अपना खुद का मेड इन इंडिया एप्स प्ले स्टोर पर ढूंढने जाते हैं तो वहां लाखों की संख्या में ऐप्स देखकर हमारा दिमाग सर चकरा जाता है आखिर भारतीय ऐप कौन कौन से है।
तो चलिए हम आज के इस पूरे लेख में आपको बताएंगे भारतीयों द्वारा बनाए गए टॉप 20 इंडियन ऐप के बारे में,
क्योंकि कई लोगों को ऐसा भ्रम होता है कि भारतीय ज्यादा कुछ कर नहीं सकते लेकिन हम आपको बता दें हम भारतीय किसी भी कार्य को जब ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही रहते हैं और भारत द्वारा बनाए गए एप्स हर कैटेगरी में आपको देखने को मिल जाएंगे।
सबसे पहले नीचे 20 महत्वपूर्ण इंडियन ऐप्स लिस्ट हमने नीचे दे दिए हैं
जिसके बाद हम बात करेंगे उन सभी ऐप के बारे में कि आखिर उन एप्स का काम क्या है और उसे किसने कब बनाया चलिए हम भारतीय ऐप कौन कौन से है? इस के बारे में पूरे विस्तार से जानते हैं।
- फोटो डाउनलोड करने वाले दस सबसे शानदार ऐप्स
- अब जिओ में ले एंड्राइड ऐप्स जैसा मज़ा
- लैपटॉप में ऐप्स कैसे इंस्टॉल करे?
Table of Contents
२०२२ में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले भारतीय ऐप्स
Aarogya setu | आरोग्य सेतु
Android | ios
दोस्तों आरोग्य सेतु एप को भारत सरकार द्वारा 2 नवंबर 2020 को लांच किया गया था। और सबसे मजेदार बात है इनके लॉन्च होते ही 3 दिन के अंदर ही 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इंस्टॉल कर लिया था।
यह एक कोरोना ट्रैकर एप है, आपकी मदद से आप वैक्सीनेशन की सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 3.8 की है। और इसे अब तक 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।
Say namaste | से नमस्ते
Android | ios
Say Namaste यह एक वीडियो कॉलिंग भारती ऐप है और इस एप को एक भारतीय युवक अनुज गर्गो द्वारा 20 अप्रैल 2020 को बनाया गया था।
जहां इसे अबतक 5 लाख से अधिक लोगों ने download कर रखा है और प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.1 की दी गई है।
Ok Cradit | ओके क्रेडिट
Android| ios
ओके क्रेडिट एक डिजिटल बहू खाता वाला ऐप है जिसमें छोटे कारोबार के छोटे-बड़े हिसाब रखे जा सकते हैं, वही इस ऐप को हर्ष, आदित्य और गौरव द्वारा 25 अगस्त 2017 को बनाया गया था।
और इस ऐप को अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.5 की दी गई है,
तो अगर आपकी की कोई दुकान है और आपको हिसाब रखने में कई दिक्कतें आती है तो आप इस डिजिटल खाता ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Just dial | जस्ट डायल
Android | ios
दोस्त जस्ट डायल एक लोकल सर्च ऐप है जहां आप गाड़ी के मैकेनिक से लेकर अपने आसपास के मौजूद डॉक्टर तक सभी चीजों की जानकारी पा सकते हैं।
अगर बात करें इस ऐप को बनाने वाले की तो इस ऐप को वैंकटाचलम् शांतनु सुब्रमणि मणि जिन्हें (VSS मणि के नाम से भी जाना जाता है) के द्वारा बनाया गया था। असल में यह एक ऐप नहीं बल्कि एक स्टार्टअप था जो 1994 में 50 हजार की लागत से ही गैराज में शुरू किया गया था। लेकिन तब यह कंपनी ज्यादा चली नहीं।
वही इस सर्विस वाले ऐप को प्ले स्टोर पर 10 जुलाई 2012 को लांच किया था और अब तक इस ऐप को एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है
प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.5 की रेटिंग दी गई है इस ऐप में आप अपने आसपास के इलाके में मौजूद होटल सिनेमा हॉल डॉक्टर हॉस्पिटल जैसी सभी चीजें बड़ी आसानी से ढूंढ सकते हैं।
Key messages | की मैसेज
Android
अगर आप इस टाइम मैसेज से परेशान होते हैं तो आपके लिए Key Messages सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है क्योंकि यह ऐप सभी प्रकार के स्पेम मैसेज को ब्लॉक करने के काम आता है।
यह एक भारतीय ऐप है जिसे 7 जुलाई 2011 को लॉन्च किया गया था। और इस ऐप को 1000000 से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है, और प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.2 की है।
Tata cliq | टाटा क्लिक
Android| ios
Tata Cliq भी एक भारतीय शॉपिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट है जहां से आप तरह-तरह के क्वालिटी के अच्छे डिजाइन वाले कपड़े,चश्मे और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे जेड घड़ी जेसी चीज़े खरीद सकते हैं।
इस ऐप को 24 मई 2016 को लॉन्च किया गया था और अभी तक इनके डाउनलोड से 1 करोड़ से भी ज्यादा हो चुके हैं, वही बात करेंगे इसके इस्तेमाल और प्रसिद्धि की तो प्ले स्टोर पर इन्हें 4.1 की रेटिंग दी गई है
मेरी माने तो आप एक बार इस वेबसाइट से कोई कपड़ा जरूर मंगा कर देखें इस वेबसाइट पर डाले गए कपड़े की क्वालिटी काफी बेहतर होती है हां प्राइस थोड़ी ज्यादा जरूर होगी ।
Myntra| मिंत्रा
Android| ios
टाटा क्लिक के तरह Myntra भी एक भारतीय शॉपिंग ऐप है, आप इस वेबसाइट से साभी ब्यूटी के प्रोडक्ट, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते हैं।
इस ऐप को प्ले स्टोर से अबतक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और इस ऐप को 7 मई 2014 को लॉन्च किया गया था और इसे प्ले स्टोर पर 4.3 का रेटिंग दिया गया है।
Flipkart | फ्लिपकार्ट
Android| ios
Flipkart एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर शॉपिंग इ-कॉमर्स वेबसाइट है क्योंकि भारत में अमेजॉन के बाद फ्लिपकार्ट का ही अगला नंबर आता है ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के मामले में, इस वेबसाइट को भी दो भारतीय युवक जोकि अमेजॉन मेक एंप्लॉय थे
जिसका नाम सचिन बंसल और बिन्नी बंसल था इन दोनों ने ही मिलकर अक्टूबर 2007 मे फ्लिपकार्ट को बनाया था।
हालांकि बाद में इन दोनों ने वॉलमार्ट को या कंपनी बेच दिया वॉलमार्ट एक अमेरिकन मॉल कंपनी है जिसका फ्लिपकार्ट में 82.1% शेयर है।
Hotstar | हॉटस्टार
Android| ios
Hotstar एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जहां पर आपको टीवी सीरियल से लेकर सभी नए और पुराने फिल्म हाई क्वालिटी एचडी में देखने को मिल जाएंगे यह ऐप सबसे ज्यादा पॉपुलर लाइव क्रिकेट देखने के लिए हुआ था।
इस ऐप को स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। वही इस ऐप को 50 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और प्ले स्टोर पर इसे 4.2 की रेटिंग दी गई है।
Paytm | पेटीएम
Android| ios
Paytm एक फाइनेंशियल ऐप है जिसका उपयोग पैसे भेजने और प्राप्त करने और फोन रिचार्ज और बिल भरने में किया जाता है
यह ऐप पूरी तरह से एक भारतीय ऐप है जिसे 30 अप्रैल 2012 को प्ले स्टोर में लॉन्च किया गया था जहां इस ऐप को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है। प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.6 की दी गई है।
Gaana | गाना
Android| ios
Gaana यह एक मल्टीमीडिया ऐप है जहां से आपको नए और पुराने सभी गाने सुनने को मिल जाएंगे। यह पूरी तरह से भारतीय ऐप है।
वही इस ऐप को टाइम्स नेटवर्क द्वारा द्वारा बनाया गया है और इसे 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और इसकी प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.5 की दी गई है।
Ola | ओला
Android| ios
दोस्तों Ola App एक तरह की कार सर्विस ऐप है जिसमें आप जाकर कहीं से भी अपना खुद का प्राइवेट कार बुकिंग कर सकते हो बस आपको उसमें अपना मैप सिलेक्ट करना होता है क्या आप किस जगह हो और कहां तक जाओगे उस हिसाब से ओला ऐप में आपको प्राइस बता दिया जाता है।
वही इस ऐप को भाविश अग्रवाल द्वारा जो कि एक भारतीय हैं साल 2010 में बनाया था।
और इस ऐप को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और प्ले स्टोर पर इनकी रेटिंग 4.2की दी गई है।
Unacademy | अनअकैडमी
Download| ios
Unacademy एक बेहतरीन एजुकेशनल ऐप है जहां पर आपको लाइव क्लासेस मॉक टेस्ट और क्विज़ की सहायता से बेहतर तरीके से पढ़ने में मदद करती हैं भारत की सबसे बड़ी लर्निंग प्लेटफॉर्म में से एक है। इसे भारत के सबसे अच्छे पढाई वाले ऐप्स में भी गिना जाता है।
वही इस ऐप को 15 फरवरी 2017 को लांच किया गया था जहां प्ले स्टोर पर इनके डाउनलोड्स अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा है और इन्हें प्ले स्टोर पर 4.0 की रेटिंग दी गई है।
Swiggy | स्विगी
Android| ios
Sweggy यह एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाला ऐप है जहां से आप अपने शहर में मौजूद होटल से स्विगी के द्वारा मनपसंद फूड ऑर्डर कर सकते हो।
वहीं इस ऐप को 4.0 की रेटिंग दी गई है और इसे अबतक 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।
Dailyhunt | डेलीहंट
Android| ios
दोस्तों Dailyhunt एक न्यूज एप्लीकेशन है जो कि पुरी तरह से भारतीय एप है। जहां आपको देश विदेश की सभी न्यूज, जॉब और महत्वपूर्ण जानकारियां हिंदी ओर अन्य भाषाओं में पढ़ने को मिल जाएगी।
वहीं इस ऐप को 28 सितंबर 2010 को लांच किया गया था और इसे अबतक 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और इसे प्ले स्टोर पर 4.3 की रेटिंग दी गई है।
MX Takatak | एमएक्स टकाटक
Andriod| ios
MX Takatak यह एक शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म है जहां पर 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट के वीडियोस डाले जाते हैं यह ऐप तब ज्यादा चलन में आया जब टिक टॉक भारत से बैन हो गया था MX Player काहीं एक शॉट वीडियो प्लेटफार्म है।
और यह भी एक पूरी तरह से भारतीय ऐप है जिसे 7 जुलाई 2020 को लांच किया गया था और इसे अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.1 रेटिंग दी गदी है।
Ludo king | लूडो किंग
Android| ios
लूडो किंग जोकि एक गेमिंग एप है जहां पर आप को ऑनलाइन लूडो खेलने को मिलेगा यहां पर आप रोबोट के साथ आपस में और ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं।
यह लूडो गेम ऐप भारत का सबसे ज्यादा पॉपुलर लूडो गेमिंग एप में से एक है और यह एक भारतीय द्वारा बनाया गया लूडो गेमिंग ऐप है।
इस ऐप को 7 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था जहां अब तक इनके 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और प्ले स्टोर पर इन्हें 4.1 की रेटिंग दी गई है।
Netmeds | नेट मेड्स
Download| ios
Netmeds एक ऐसी ऑनलाइन मेडिसिन बेचने वाली भारतीय ऐप है जो ऑनलाइन दवाई बेचने के मामले में सबसे ज्यादा विश्वसनीय और पॉपुलर हैं।
और वही इस ऐप को 24 अगस्त 2021 को लांच किया था और इसे अब तक 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।
Map my India | मैप माय इंडिया
Android| ios
MapmyIndia भारत की सबसे बेहतरीन मैप वाली ऐप है जहां आपको हर एक गली घर के मैप देखने को मिल जाएंगी और यह एक भारतीय ऐप है।
जिसे 19 अक्टूबर 2011 को लांच किया गया था और इसे अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और प्ले स्टोर पर इन्हें 4.5 की रेटिंग दी गई है पर्सनली अगर मैं कहूं तो आप एक बार इनका इस्तेमाल जरूर करें।
Oyo | ओयो
Download | ios
दोस्तों OYO एक होटल रूम ऑनलाइन बुकिंग सर्विस देने वाली सबसे बेस्ट ऐप है, जिसे साल 2011 में रितेश अगरवाल जी ने बनाया था।
और इस ऐप को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है और प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.5 की रेटिंग दी गई है।
मुझे पता है कि लोग ओयो रूम के बारे में सबसे ज्यादा लोग किन कारणों से जानते हैं और मुझे यह कहने की जरूरत नहीं।😅
समापन
तो दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं कि आपको आज का हमारा यह आर्टिकल भी पसंद आया होगा हमने यहां पर आपको भारतीय ऐप कौन-कौन से हैं और उन्हें कब बनाया गया था इन सभी के बारे में पूरी जानकारीबताई है।
अगर आप उनमें से किसी आपको इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप उस ऐप से नीचे Android या ios आप जिस स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हो उस बटन पर क्लिक करके गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
तथा हमने कोशिश की है कि आपको सभी जरूरी इस्तेमाल करने वाली भारत के टॉप और पॉपुलर ऐप के बारे में जानकारी देने की
साथी आपसे एक अनुरोध है कि अगर आपको हमारे आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों के साथ जरूर शेयर करें साथ ही अगर आप टेक्नोलॉजी से जुड़ी हो किसी भी समस्या का समाधान पाना चाहते हैं तो आप हमें डीएम कर सकते हैं या आप हमारे वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं
और अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ी कोई बातें पूछनी है तो आप हमें नीचे कमेंट करके भी बता सकते हैं तब तक के लिए धन्यवाद।
जय हिंद जय भारत