Google Threadit क्या है | What is Google Threadit In Hindi

Rate this post

गूगल की नई  Google Threadit सेवा जो होंगी Tiktok और Instagram Reel जैसी शार्ट वीडियो प्लेटफार्म  | Google’s Threadit Services is a Short Video Platform for Work 

 
What is Google Threadit In Hindi

Google Threadit


Google ने Organization, Vlogger और influencers को ध्यान में रखते हुए इनके  के लिए एक नया शार्ट वीडियो टूल लॉन्च किया है जो दूरस्थ रूप से काम करते समय उन्हें अधिक कुशल बनाने में मदद करेगा।
 
Google Threadit यह Google द्वारा एक नया उपकरण है जो दूरस्थ रूप से काम करते समय आपको अधिक कुशल बनाने में मदद करेगा। यह उपकरण उपयोगकर्ताओं को काम की प्रगति और अन्य परियोजना से संबंधित मामलों पर संचार के लिए टीम के सदस्यों को छोटी अवधि के रिकॉर्ड किए गए वीडियो भेजने में सक्षम बनाता है।
 
यह सेवा काफी हद तक प्रसिद्ध शार्ट वीडियो प्लेटफार्म TikTok, Instagram Reel, और Youtube Short जैसी मानी जा रही है। 
 
गूगल की यह वीडियो सेवा जो की हमें एक Website और Google Chrome के Extension के रूप मे दिखाई देंगी। जो की हम अपने मर्ज़ी के मुताबिक इसका इस्तेमाल कर सकते है। यह वीडियो सेवा अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ शार्ट वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें उनके साथ शेयर करने के लिए और जुड़े रहने के लिए बनाई गई है। 
 
इस वीडियो सेवा में आप शार्ट वीडियो के साथ साथ लम्बे समय के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हो जिसकी महत्तम अवधि ७० मिनट तक दी हुई है। Google Threadit को विशेष रूप से Short Video Record और Share करने के लिए  बनाया गया है।  
 
थ्रेडिट का उपयोग करने के लिए, आप बस सीधे कैमरे को खोल के बात कर सकते हैं या अपनी स्क्रीन शेयर  कर सकते हैं। Threadit में जितने चाहें उतने छोटे क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। और अपने मन मुताबिक शेयर करके उसका जवाब भी दे सकते है। 
 
 
इस सेवा के  सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कोई भी यूजर अपनी भेजी गई शार्ट वीडियो पर पूर्ण नियत्रण रख सकता है जैसे की वीडियो देखने वालो को सिर्फ  वीडियो देखने की अनुमति दे सकता है या फिर उस वीडियो पर किसी तरह की कमेंट या अगली वीडियो डालने की भी अनुमति दे सकता है। 
 
फिलहाल यह सेवा आम लोगो के लिए भी दी गई है याने के कोई भी इस सेवा को वेबसाइट से या फिर गूगल की क्रोम एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके इसका उपयोग कर सकता है। गूगल के मुताबिक आगे चलके अगर लोगो के फीडबैक और लोगो के दिलचस्पी रही तो उपभोक्ताओं के मुताबिक Google इस सेवा में नए फीचर्स और एक स्वतंत्र ऐप भी बना सकता है। 
 
तो दोस्तों अब आपको समझ गया होगा की आखिर Google Threadit क्या है-What is Google Threadit in Hindi और किस तरह हम इसका इस्तेमाल  करके शार्ट वीडियो बनाकर अपने करमचियो और साथ में काम  करने वाले लोगो से वीडियो के जरिये हमेशा जुड़े रह सकते है। 
 
 

Leave a Comment