प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं (2023): करे इन Steps को Follow

Rate this post

अगर आप भी एक सफल Android app developer बनान चाहते है और आपने बनाया हुआ ऐप प्लेस्टोर पर अपलोड करके पैसा कामना चाहते है तो आप सही जगह पर आये है।

 

भारत या अमेरिका जैसे देशो में एक साधारण ‘App developer‘ हर महीने के लाख रुपये के ऊपर कमाता है इससे आप अंदाजा लगा सकते है की इस क्षेत्र में कितना पैसा है।

 

अगर आप एक बिगिनर है या एंड्राइड ऐप बनाने की सोच रहे है मगर आपको ये नहीं पता की प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं? तो इस सवाल का जवाब आज आपको इस लेख में ज़रूर मिलेगा।

 

इस लेख को पढ़कर आप एक दिन में तो ऐप बनाना नहीं सिख पाएंगे मगर मैं आपको शुरू से ऐप बनाने के भिन्न भिन्न तारिक से लेकर अपने Android App को Play Store पर Upload किये जाने तक की सभी प्रोसेस बताने जा रहा हूँ।

 

तो चलिए देखते है की प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं? और कैसे अपलोड करके पैसे कमाए।

 

 

 

 

प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं: आसान तरीके 

 

 

Android App Development कहा से सीखे?

 

प्लेस्टोर पर अपना खुद का ऐप बनाने या अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Android App आखिर बनाया कैसे जाता है या Android app बनाने के लिए हमें Coding के कौन कौन सा कोर्स सीखना होगा ये जानना बहोत ज़रूरी है। 

 

एक सफल और प्रोफेशनल App Developer बनाने में आपको कम से कम 3 से 4 साल लग सकते है और अपना खुद ऐप बनान सिखने के लिए कम से कम 1 से 2 साल आपको लग सकते है। 

 

आप अपने ऐप बनाने के करिअर को जल्दी सिखने के लिए या खुद से रिसर्च करने सिखने के लिए इंटरनेट या मार्किट में मौजूद ऐप बनाना सिखने के (Learn Android App Development) अलग अलग वेबसाइट से ऐप्प बनान, कोर्स, वीडियोस, बुक्स और अन्य तरीको से सिख सकते हो। 

 

मैं आपको कुछ मुफ्त में सिखाये जाने वाली Android App Development कोर्स की सूचि देने वाला हूँ जहा पर आप अपना अकाउंट बनाकर एंड्राइड ऐप बनाना सिख सकते हो। 

 

 

कोर्स के माध्यम  कोर्स  अनुक्रम  सिखने का स्तर 
Courses 

Google App Developer Training courses

 

1.Kotlin भाषा द्वारा विभिन्न अवधरणाओं की जानकरी

 

2. Android Studio project की जानकारी

 

3. एंड्राइड बेसिक कम्पोज

आरंभकरता/ Beginner
Youtube Channel 

Ws Cube Tech 

1. Android Studio for Beginner

 

2. Android Projects

 

3. Android Virtual Device

 

4. Jawa Hello World…etc

आरंभकरता/ Beginner
Books 

ANDROID AND KOTLIN PROGRAMMING MADE SIMPLE – 2 BOOKS IN 1:

 

Head First Android Development: A Brain-Friendly Guide

Android Programming for Beginners

1. Learn the basics of Java programming language and how it relates to Android development.

 

2. A first-principles introduction to Java, via Android, which means you’ll be able to start building your own applications from scratch

 

3. Learn by example and build four real-world apps and dozens of mini-apps throughout the book

Beginner/ Intermediate

 

 

अगर आप ऊपर दिए गए कोर्स से ऐप बनाने के लिए किन किन बातो की ज़रूरत पड़ती कौनसी कौनसी कंप्यूटर भाषा आणि चाहिए और आप ऐप बनाने से संबधित जानकारी हासिल की है,

 

तो हम असल में Android Studio की मदत से प्लेस्टोर पर अपना ऐप कैसे बना सकते है? यह जानेंगे।

 

 

 

Android Studio से Android App कैसे बनाये?

 

एंड्राइड ऐप बनाने के लिए हमें अलग अलग टूल मार्केट में देखने मिलते है जो समझने में कठिन और इस्तेमाल करने के लिए हमें काफी ज्यादा पैसे देने पड़ते है मगर Google द्वारा हमें एक किफायती और समझने में आसान एक बेहतर Integrated Development Environment Tool देखने मिलता है। 

 

इस ऐप की मदत से आप अपने खुद का एंड्राइड ऐप बना सकते हो, मगर Android App पर ऐप बनाना सिखने से पहले हमें यह जानने की ज़रूरत होंगी की आखिर Android Studio Tool आखिर है क्या? तो चलिए देखते है। 

 

 

 

Android Studio Tool क्या है?

 

Android Studio यह एक Integrated Development Environment Tool (IDE) है जिसे विशेष रूप से एंड्रॉइड एप्लिकेशन बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

यह Google द्वारा विकसित और अनुरक्षित एंड्रॉइड ऐप विकास के लिए आधिकारिक Integrated Development Environment Tool है।

 

यह Android Studio ऐप डेवलपर्स को एंड्रॉइड एप्लिकेशन को कुशलतापूर्वक डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और डेप्लॉय करने के लिए उपकरणों का एक व्यापक और शक्तिशाली सेट प्रदान करता है।

 

 

 

Android Studio की विशेषताएं

 

  • कोड एडिटिंग पैनल 
  • विज़ुअल लैब एडिटर 
  • विकसित एमुलेटर 
  • ग्रेड बिल्ड सिस्टम 
  • डिबगर 
  • प्रदर्शन विश्लेषण टूल 
  • संस्करण नियंत्रण इंटीग्रेशन 
  • गूगल क्लाउड की सेवा 
  • बेहतर एक्सटेंब्लिटी…इत्यादि 

 

 

 

Android Studio पर अपना ऐप कैसे बनाये

 

दोस्तों Android Studio में अपना ऐप बनाने में कही सारे चरण होते है जसिमे इस टूल में अकाउंट बनाने से लेकर एंड्राइड ऐप के विकास तक तक कई चरण शामिल हैं।

 

एंड्राइड ऐप कैसा बनाया जाता है इसे हम महत्व के चरणों (Steps) के माध्यम से देखने वाले है:

 

 

Step 1: Android Studio इंस्टॉल करे 

 

  • गूगल के अफीशियल वेबसाइट से Android Studio को अपने Laptop/Computer या Macbook में Download कर Install कर ले। (https://developer.android.com/studio)

 

 Android Studio इंस्टॉल करे 

 

  • Download करने से पहले Instructions चेक करके अपना Computer ऐप से Compitible है या नहीं जांच ले। 

 

 

Step 2: Android Studio को Setup करे  

 

  • Tool इंस्टॉल करने के बाद Android Studio को लॉंच करे।

 

Android Studio को Setup करे  

 

  • शुरवाती Setup Wizard को पूरा Complate करे, जिसमें आवश्यक SDK जैसे घटकों को डाउनलोड करना और आपके विकास के वातावरण को कॉन्फ़िगर करना शामिल होता है।

 

 

Step 3: नया Android Project बनाये 

 

  • नया Project बनाने के लिए सबसे पहले “Start a new Android Studio project” या  Go to “File” > “New” > “New Project.” पर Click करे। 

 

नया Android Project बनाये

 

  • Project निर्माण के Instruction का ध्यान से पालन करके आगे बड़े जैसे की ऐप का नाम, पैकज का नाम, टैम्प्लेट चुने।
  • आप अपने ऐप की आवश्यकताओं और पसंद के आधार पर विभिन्न टेम्पलेट्स जैसे खाली गतिविधि, मूल गतिविधि आदि से चुन सकते है। 

 

 

Step 4: ऐप के लिए अच्छा User Interface डिज़ाइन बनाये 

 

  • अपने ऐप का यूजर इंटरफेस बनाने के लिए लेआउट एडिटर का उपयोग करें, जिसके लिए आप अपने स्क्रीन पर UI Eliment को Drag और Drop फीचर से बना सकते है।

 

अच्छा User Interface डिज़ाइन बनाये 

 

  • App Layout को ठीक करने के लिए XML Leyout फ़ाइलों को संपादित करें।

 

 

Step 5: ऐप के लिए Code लिखे 

 

  • कोड लिखने से पहले अपने एक्टिविटी से जुडी Jawa, Kotlin source file को खोले (उदा: MainActivity.java या MainActivity.kt)
  • अब आप आपके ऐप से संबधित ज़रूरी और कार्यक्षमता को परिभाषित करने वाली Code लिखे, इस प्रोसेस में उपयोगकर्ता इंटरैक्शन, डेटा प्रोसेसिंग और ऐसी बहुत सी गतिविधिया शमिल होती है।

 

ऐप के लिए Code लिखे 

 

  • एक सही Android APIs चुने जिससे ऐप बनाने के लिए डिवाइस की सही सुविधाओं और सेवाएं मिले

 

 

Step 6: App को Test करे 

 

  • बनाये हुए ऐप को Test करने के लिए और अलग अलग Android Version और Device पर अनुकरण करने के लिए Android Virtual Device (AVD) नमक मैनेजर पर एक Virtual Device बनाकर ऐप को उसपर कॉन्फ़िगर करें करने Test करे।

 

App को Test करे 

 

  • Run” बटन (Green Trangle Button) पर क्लिक करके एमुलेटर पर अपना ऐप चलाएं या शॉर्टकट शिफ्ट +F10 का उपयोग करें।

 

 

Step 7: App Debug और Iterate करे 

 

  • ऐप बनाते वक़्त अपने Coding में आने वाली समस्या को पहचानने और ठीक करने के लिए Android Studio के Debugging tools का उपयोग करें।

 

  • Debugging tools पर अपने ऐप को बार बार चेक करे और जाचे की ऐप सही ढंग से ऐप चल रही है या नहीं।

 

 

Step8: ऐप को रिलीज़ के लिए तयार करे 

 

  • ऐप तयार हुऐ बाद ऐप की ऐप की Build सेटिंग को Configure कर ले, जिसमे सुरक्षा के तहत अपनी हस्ताक्षर, और अन्य सेटिंग।
  • ऐप के Performance और Size को डिवाइस के लिए Optimize करे।
  • आखरी में App की APK Signed बनाये।

 

 

Step9: अपने App को Publish करे 

 

  • अब अगर आप आपका App लॉन्च करने के लिए तैयार है तो आपको Google Play Console पर खाता बनाकर ऐप को Play Store पर Upload करना होगा।
  • ऐप को प्लेस्टोर पर लॉन्च करने के लिए के निर्धरित रकम ली जाती है जिसे आपको प्ले कंसोल के दिशानिर्देशों का पालन करने चुकाना है।

 

इस तरह से आप Google Android Studio की मदत से प्लेस्टोर के लिए अपना एंड्राइड ऐप बना सकते हो,

 

आगे Google Play Console की मदत से अपने ऐप को प्लेस्टोर पर चला सकते हो। 

 

 

 

Google Play Developer Console पर ऐप लॉन्च कैसे करे 

 

Android Studio पर ऐप बनाने के बाद उसे Google के टूल द्वारा Play Store पर Release करना पड़ता है,

 

इस Tool को Google Play Cansol कहा जाता है। 

 

Google Play Console पर ऐप को Release करने Play Console का अकाउंट बनाना जो हम आपको आगे बताने वाले है। 

 

 

संबधित लेख:

 

 

Google Play Console क्या है?

 

Google Play Console से अपना ऐप कैसे बनाये

 

Google Play Console यह Google द्वारा App Developer और App Publisher के लिए Google Play स्टोर पर अपने एंड्रॉइड एप्लिकेशन को प्रबंधित और वितरित करने के लिए प्रदान किया गया एक वेब-आधारित प्लेटफ़ॉर्म/टूल है।

 

GPC Tool Release किये गए ऐप को मैनजे करने केलिए केंद्रीय हब के रूप में कार्य करता है, जहां App Developer अपने एंड्रॉइड ऐप को Upload, App Update, Analyze और Monetize भी कर सकते है।

 

 

 

Google Play Console की विशेषताएं 

 

  • ऐप की मैनजमेंट 
  • ऐप पब्लिशर टूल
  • स्टोर लिस्टिंग ऑप्टिमाइजेशन 
  • मॉनेटाइज़शन  
  • ऐप की टेस्टिंग 
  • ऐप ट्रैफिक का विश्लेषण 
  • ऐप की स्टोर में रैंकिंग नर्देशक 
  • डेवेलपर कण्ट्रोल  तक पहोच….इत्यादि 

 

 

 

Google Play Console पर अपनी ऐप कैसे डाले 

 

 

Step 1: Google Play Consol पर Account बनाये 

 

  • सबसे पहले Google Play Consol की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने Gmail ID से अकाउंट बनाये। (https://play.google.com/console/about/
  • आगे दिए हुए Instruction को फॉलो करे जैसे की Developer का नाम, पेमेंट प्रोफाइल बनाना। 
  • Payment Profile बनाने और निर्धारित राशि ($25) भुगतान करने के बाद आप Goole Play Console में ऐप को Release पाएंगे। 

 

 

Step2 : अपना Release Project बनाये

 

  • सबसे पहले अपने Google Play कंसोल  Account में लॉग इन करें (https://play.google.com/apps/publish/)
  • अब आप उस ऐप का चुने जिसे आप अपने खाते में ऐप्स की सूची से Release करना चाहते हैं।
  • बाएं हाथ के Menu में, “Release” > “Production” पर नेविगेट करें.”
    रिलीज़ प्रक्रिया शुरू करने के लिए “Create Release” बटन पर क्लिक करें।

 

 

Step 3: Release Project को Upload करे 

 

  • Release Project Upload करते वक़्त आप अपने ऐप केAPK या App Bundle (यदि आपने App Bundle कॉन्फ़िगर किया है) को अपलोड करें।

 

 

Step 4: Release Project की जानकारी को जांच ले 

 

  • Release Project जानकारी को एक बार जांच ले और APK bundle Version, Target Device, Release सभी जानकारी सही है या नहीं। 
  • अब अपनी Release Details की जानकारी को पुष्टि करने के लिए ‘Review’ बटन पर Click करे। 

 

 

Step 5: अपने Release को Rollout करे 

 

  • Release Details को ‘Review’ करने के बाद ‘Start Rollout to Production‘ Click करके आप अपने ऐप को प्ले स्टोर पर लॉन्च कर सकते हो। 

 

 

तो दोस्तों ऊपर दिए गए Google Android Studio और Google Play Console की मदत से बड़े आसानी से आप प्ले स्टोर पर अपना भारतीय ऐप बना सकते हो। 

 

 

 

गूगल प्लेस्टोर पर ऐप बनाने और लॉन्च करने के मापदंड 

 

दोस्तों Google Play Store पर किसी भी Android App को लॉन्च या ‘Release’ करते वक़्त आपको कुछ मापदंडो का ख़याल रखना पड़ता है, जिसे Google द्वारा जारी किया गया है।

 

  • सुनिश्चित करें कि आपकी ऐप Google Play की सामग्री नीतियों का अनुपालन करती है, जिसमें अस्पष्ट सामग्री, अभद्र भाषा और अवैध गतिविधिय ना हो। 

 

  • आपकी ऐप पूरी तरह से किसी Critical bugs, App Crashes, और Performance मुश्किलात से मुक्त हो।

 

  • आपके ऐप द्वारा दिया हुआ कंटेंट पूरी तरह से GDPR जैसे डेटा सुरक्षा कानूनों का पालन करते हो।

 

  • App उपयोगकर्ता के डेटा को सुरक्षित रखें और सुनिश्चित करें कि आपका ऐप कमजोरियों और खतरों से सुरक्षित हो।

 

  • App की बनावट आकर्षक, अनुकूल इंटरफ़ेस डिज़ाइन और इस्तेमाल में यूज़र फ्रेंडली हो। 

 

  • आपके ऐप में विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी जैसी फीचर शामिल हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे उपयोगकर्ताओं के लिए अत्यधिक भ्रामक ना हो।

 

  • सुनिश्चित करें कि आपका ऐप विभिन्न प्रकार के उपकरणों, स्क्रीन आकारों और Android Version पर अच्छी तरह से काम करता हो।

 

  • उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफिक्स और स्पष्ट, सूचनात्मक विवरणों के साथ एक आकर्षक App Icon और आकर्षक Store Listing की सूचि भी बनाये।

 

 

 

आज आपने क्या सीखा

 

तो दोस्तों इस लेख में हमने सीखा है की प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं? और समझा है की आप एंड्राइड मोबाइल एप्लिकेशन बनाने के लिए ‘App Development’ में अपना करियर कैसे शुरू कर सकते हैं।

 

मैं आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी Playstore se app kaise banaye? से थोड़ी बहोत मदत मिली होंगी और यह लेख आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने और यह समझने में मदद करेगी।

 

इस लेख से संबधित आपका कोई सुझाव या सवाल होतो आप मुझे कमेंट करके या मेल करे पूछ सकते है। 

 

साथ ही आप हमारे वेबसाइट पर ऐसे ही ज्ञानभरी जानकारी पढ़ सकते है धन्यवाद, जय हिन्द।

 

 

 

FAQ: प्ले स्टोर पर अपना ऐप कैसे बनाएं

 

ऐप बनाने के लिए प्रोग्रामिंग भाषा, कोडिंग, ऐप डेवलपिंग जैसे भिन्न भिन्न प्रकार के कोर्स करने पड़ते है। 

Google का "Android Studio" ऐप बनाने के लिए सबसे अच्छा Tool है।  

Leave a Comment