जीवन उमंग पॉलिसी क्या है?-2022 | इस योजना के विशेषताएं, फायदे और मापदंड

Rate this post

आज कल की ऐसी भीड़ भाड़ भरी जिन्दंगी में रोज़ाना हज़ारो लोगो की मृत्त्यु होती है, कभी किसी का एक्सीडेंट होता है या किसी कारन वर्ष हमें आगे अपने भविष्य के लिए पैसो जी जोड़ करनी पढ़ती है। 

 

ऐसे में जीवन बिमा या इसी तरह के अलग अलग बीमा यानि की इन्सुरेंस हमें काफी मदत गार साबित होते है। आज हमारी भारत सरकार खुद अपनी LIC (Insurance Corporation of India) के माध्यम से हमें अलग अलग तरह की सुविधाएं देकर हमें अलग अलग प्रकार के बीमा करने में मदत करवारती है। 

 

ऐसी में ऐसी ही एक योजना के बारे में आज हम आपको जानकरी देने वाले है जिसके ज़रिये आप इस योजना के माध्यम काफी सरे फायदे उठा सकते हो। 

 

इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं LIC जीवन उमंग पॉलिसी क्या है? इस पॉलिसी की क्या विशेषताएं हैं, इससे जुड़ने के लिये हमें किन पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा, किस तरह से आप इस पॉलिसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 

LIC जीवन उमंग पॉलिसी से जुड़ने के बाद आपको क्या लाभ प्राप्त होंगे और यदि इसमे जुड़ने के बाद यदि कुछ नुकसान होते है तो उनके बारे में भी बात करेंगे।

 

 

 

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है?

 

LIC की जीवन उमंग पॉलिसी एक आजीवन बीमा पॉलिसी (Whole life Pansion Plan) है जो पॉलिसी धारक के प्रीमियम भुगतान की अवधि समाप्त होने पर पालिसी धारक को उसके जीवन भर नियमित रूप से पॉलिसी का भुगतान प्रदान करती है।

 

दोस्तों यफी आप इस योजना के तहत जुड़ते हैं तो आप जीबन भर के लिए इंसयोर (सुरक्षित) हो जाते हैं। इस पॉलिसी में आपको 100 वर्षों के लिए लाइफ कवर मिलता है।

 

इस पालिसी का Premium Payment Terms इसके Policy terms से कम होता है। इस योजना का पॉलिसी टर्म्स 100 वर्ष के लिए होता है परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आपको 100 वर्षों तक प्रीमियम भरना पड़ेगा।

 

मान लीजिए कि अपने यह पॉलिसी में निवेश किया और निवेश के समय आपकी आयु 40 वर्ष है तो आपको इसमे 60 वर्ष के लिए ही प्रीमियम भरना होगा।

 

इसमे यदि हम मैच्योरिटी बेनिफिट की बात करे तो जितना भी आपने पॉलिसी खरीदने में पैसा लगाया है वह आपको मिलता है इसके साथ फाइनल एडिशनल बोनस मिलता है और वेस्टेड सिंपल रिवर्सनारी बोनस भी आपको मिलता है जो LIC की तरफ से डिक्लेयर किया जाता है।

 

 

 

LIC जीवन उमंग पॉलिसी की विशेषताएं

 

  1. LIC जीवन उमंग पॉलिसी में यदि आप एक निर्धारित समय के बाद भी पॉलिसी का प्रीमियम नही भर पा रहे हैं तो यह पॉलिसी अपने आप बंद हो जाएगी और आप इस पालिसी को 2 वर्ष के अंदर दोबारा से चालू करवा सकते हैं जिसमे आपको देरी से चुकाई गयी राशि का ब्याज भी देना होगा।
  2. इस पॉलिसी में यदि आपने 3 वर्ष से कम अवधि का Premium का पेमेंट किया है और पॉलिसी बंद होने के बाद अपने उसको रिवाइव नही किया है तो पॉलिसी के ग्रेस पीरियड समाप्त होने के बाद आपको इस पॉलिसी से सम्बंधित मिलने वाले सभी लाभ भी बंद हो जायेगे।
  3. यदि अपने इस पालिसी में 3 वर्षों तक लगातार premium का भुगतान किया है और उसके बाद आप उस पॉलिसी को सरेंडर (बन्द) करना चाहते हैं तो आप इस सफलता पूर्वक बन्द भी कर सकते हैं और बन्द होने के बाद पॉलिसी का जो भी सरेंडर वैल्यू होगा उसे कंपनी आपको pay करेगी।
  4. LIC जीवन उमंग पॉलिसी के अंतर्गत यदि कोई भी पॉलिसी धारक पॉलिसी टर्म्स और कंडीशन से संतुष्ट नहीं होता है और वह पॉलिसी को 15 दिनों के अन्दर रदद् या समाप्त करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। पॉलिसी रदद् होने के बाद कम्पनी के द्वारा स्टैम्प सुल्क काटकर बाकी की रकम बापस कर दी जायेगी।

 

 

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी के पात्रता मापदंड

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी के पात्रता मापदंड
जीवन उमंग पॉलिसी पात्रता मापदंड

 

 

दोस्तों यदि हम बात करे LIC के जीवन उमंग पॉलिसी क्या है? के पात्रता मापदंड की तो इसमे आपको चार ऑप्शन देखने को मिलते हैं।

 

प्रीमियम पेमेंट टर्म के लिए आपको इन चार ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होगा। इन चार ऑप्शन में से ऑप्शन (1) 15 वर्ष, ऑप्शन(2) 20वर्ष, ऑप्शन (3) 25 वर्ष, ऑप्शन (4) 30 वर्ष हैं।

 

इन सभी चारों ऑप्शन के लिए जो मिनिमम आयु निर्धारित की गई है वह 9 महीने है। यदि हम इसके मैक्सिमम Age की बात करे तो ऑप्शन-1 के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष, ऑप्शन-2 के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, ऑप्शन-3 के लिए इसकी अधिकतम आयु 45 वर्ष और ऑप्शन 4 के लिए इसकी अधिकतम आयु 40 वर्ष है।

 

दोस्तों यदि हम Minimum Sum Assured की बात करे तो यह ऑप्शन-1, ऑप्शन -2, ऑप्शन-3 व ऑप्शन-4 सभी के लिए मिनीमम 2 लाख रुपए है।

 

अब यदि हम बात करे कि इसका Maximum Sum Assured कितना निर्धारित किया गया है तो हम आपको बता दे इसकी कोई भी लिमिट नहीं होती है। आप जितना चाहे 25 के गुणक में उतना बड़ा सकते हैं।

 

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी के लिए Online अप्लाई कैसे करे?

 

दोस्तों यदि आप भी LIC के जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको इस जीवन उमंग पॉलिसी के लिए अप्लाई करना होगा। पॉलिसी में अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फ़ॉलो करें-

 

  1.  LIC जीवन उमंग पॉलिसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको LIC की ऑफिशियल वेबसाइट (www.liconline.in) पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आप ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे।
  3. बाद में  आपको LIC जीवन उमंग पॉलिसी के लिए लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें, जिसके बाद आवेदन करने के लिए फॉर्म ओपन हो जाएगा उस फॉर्म को भरे।
  4. इसके बाद फॉर्म में मांगे गये जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. सभी जानकारी को भरने के बाद और आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  6. जिसके बाद कंपनी की तरफ से पूरी को चेक और वेरीफाई किया जायेगा।

 

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी के लिए Offline आवेदन कैसे करें?

 

दोस्तों जीवन उमंग पॉलिसी में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-

 

  1. यदि कोई आवेदक जीवन उमंग पॉलिसी में ऑफलाइन आवेदन करना चाहता है तो सबसे पहले उसको नजदीकी LIC जीवन बीमा केंद्र पर जाना होगा।
  2. जहां पर आपको LIC के कही सारे एजेंट मिल जायेंगे जिनसे आवेदक पॉलिसी के बारे में समझ जा सकता है।
  3. इसके बाद एजेंट से आवेदन फार्म लेकर आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा।
  4. जिसके बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजो को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  5. इसके बाद आप अपने फॉर्म को LIC जीवन उमंग पॉलिसी एजेंट के पास जमा कर देना होगा।

 

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी के फायदे

 

LIC जीवन उमंग पॉलिसी के फायदे निम्नलिखित हैं:-

 

  • मेचोरिटी लाभ

यदि कोई पॉलिसी धारक सफलता पूर्वक अपने प्रीमियम भारत है और वह जब भी 100 वर्ष का हो जाता है तो उसको कंपनी की तरफ से मेचोरिटी लाभ प्राप्त होता है। इसमे उसको बीमा की गई धनराशि के साथ Simple रिवर्सनरी बोनस और Final additional बोनस भी दिया जाता है।

 

  • मृत्यु लाभ

इस योजना में यदि किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु रिस्क स्टार्ट डेट से पहले हो जाती है तो पॉलिसी में भुगतान किये गये सभी premium नॉमिनी को बापस लौटा दिये जाते हैं। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु रिस्क स्टार्ट डेट के बाद होती है तो बीमा में मिलने वाली रकम को नॉमिनी को सौंप दिया जाता है।

 

  • सरर्वाइवल लाभ 

यदि कोई व्यक्ति अपनी बीमा के किश्तों की अवधि पूरी कर चुका होता है तो उसको सरर्वाइवल लाभ दिया जाता है। इसमे जब तक व्यक्ति 100 वर्ष या मृत्यु होने तक बीमित राशि का 8 प्रतिशत दिया जाता है।

 

  • ऋण की सुविधा 

दोस्तों यदि पॉलिसी धारक 3 वर्षों तक सफलता पूर्वक अपनी सभी किश्तों को भरता रहता है तो वह बीमा की धनराशि प्राप्त करने के पश्चात इस पॉलिसी के द्वारा लोन की सुविधा का भी लाभ उठा सकता है।

 

 

 

जीवन उमंग पॉलिसी के नुकसान

 

दोस्तों जीवन उमंग पॉलिसी के नुकसान की बात करे तो इसमे आपको वैसे तो कोई नुकसान देखने को नही मिलेंगे परन्तु यदि हम बात करे इस पॉलिसी के सबसे वीक पॉइंट की तो वह है इस पॉलिसी का मेच्योरिटी टाइम जो कि 100 साल निर्धारित किया गया है।

 

जो कि आज के समय मे यह अवधि बहुत अधिक होती है और आपकी इससे पहले मृत्यु हो जाती है तो आपको एडिशनल बोनस नहीं मिलेंगे। हालांकि आपको इस अवधि के दौरान बीमित राशि का 8 प्रतिशत मिलता रहता है।

 

 

 

 

समापन 

 

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना LIC जीवन उमंग पॉलिसी क्या है? इसके साथ इस पॉलिसी की विशेषताओं के बारे में जाना, साथ ही इस पॉलिसी में आपको मिलने वाले लाभ के बारे मे भी जाना।

 

दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि जीवन उमंग पॉलिसी से सम्बंधित पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल गयी होगी यदि आपको इससे सम्बंधित अभी भी कोई सबाल है तो आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

 

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया होतो इसे अभी बुकमार्क कर ले और साथ ही अपने परिवार के साथ साझा करें हम ऐसे ही तरह तरह की जानकारी आपके साथ बाटते रहते है इसलिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे धन्यवाद। 

जय हिंदी जय भारत 

Leave a Comment