नमस्कार दोस्तों वैसे तो हम आम तौर पर जानते ही हैं कि कंप्यूटर क्या होता है और इनका काम क्या होता है लेकिन आप लोगों के मन में सबसे ज्यादा प्रश्न उनकी कीबोर्ड के बटन्स से जुड़ी होती है ।
क्योंकि कई सारे लोगों को कीबोर्ड के बारे में कोई जानकारी ही नहीं होती है कीबोर्ड पर दिए गए किस बटन का क्या इस्तेमाल होता है,
और शायद आप सोच रहे होंगे कि कीबोर्ड का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है!
लेकिन मैं आपको आज के इस लेख की मदद से कीबोर्ड का उपयोग करना बहुत ही आसान बनाने वाला हूं।
बताऊंगा कि कीबोर्ड में दिए गए किस बटन का क्या इस्तेमाल होता है और एक कीबोर्ड का कैसे इस्तेमाल करते है?
अगर आप एक अच्छे टाइपराइटर बनना चाहते है और आप आपने काम को सरल तरीके से करना चाहते हैं तो आपको Keyboard के बटन के नाम और उनके सभी फंक्शन के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।
बस आपसे गुजारिश है यह है कि आप हमारे इस लेख को कीबोर्ड के बटन की जानकारी और उपयोग को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें मैं आपसे वादा करता हूं कि आज आप Keyboard के सभी फंक्शन और उसके उपयोग के बारे में बेहतरीन तरीके से जान पाएंगे तो चलिए जानते हैं।
संबधित लेख:
- कीबोर्ड में कितने बटन होते है?
- कंप्यूटर में ऐप्स कैसे इंस्टॉल करें?
- कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?
- कंप्यूटर वायरस क्या है?
Computer Keyboard Key Exploration In Hindi
कीबोर्ड क्या होता है?

दोस्तों कीबोर्ड एक तरह का Primery Input Device होता है जिसे सरल भाषा में कहे तो इसका मुख्य इस्तेमाल कंप्यूटर में किसी भी टेक्स्ट (वर्ड, नंबर, सिम्बॉल) को बनाने के लिए किया जाता है।
कीबोर्ड का इस्तेमाल किसी भी कंप्यूटर,लैपटॉप में किसी भी तरह के डाटा को एंटर करने के लिए किया जाता है और एक कंप्यूटर के कीबोर्ड में संख्या अक्षरों और कुछ अलग प्रकार के कैरेक्टर के साथ अलग-अलग कार्यों को करने के लिए बटन होता है ।
साथ ही साथ इसके अलावा एक कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए माउस भी एक प्रमुख डिवाइस में से एक होता है वैसे तो एक सामान्य कीबोर्ड में मुख्यतः 100 से लेकर 104 तक बटन होते हैं।
दोस्तों हम कीबोर्ड और उनके बटन के इस्तेमाल के बारे में तो जानेंगे ही लेकिन बेहतर होगा अगर हमारी जानकारी पूरी हो याने की अगर हम कीबोर्ड के प्रकार, किबर्ड का इतिहास, कीबोर्ड से जुडी ट्रिक्स,टिप्स और भी कीबोर्ड के बारे में अच्छे से जानकारी रखते हैं। तो हमें कीबोर्ड में दिए गए सभी बटनो के इस्तेमाल करने में भी ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
कीबोर्ड का आविष्कार कब और किसने किया?
कीबोर्ड का आविष्कार भी बहुत ही कमाल रूप से किया गया था क्योंकि कीबोर्ड का आविष्कार साल 1867 में क्रिस्टोफर लेसन सोल्स ने किया था।
इन्होंने ही पहली बार आधुनिक टाइपराइटर का आविष्कार किया था जो समय के साथ-साथ कई कई तकनीकों की मदद से बेसिक टाइपराइटर धीरे-धीरे स्टैंडर्ड कंप्यूटर कीबोर्ड के रूप में बदल गया और दुनिया का सबसे पहला QWERTY keyboard साल 1878 ईस्वी में कंप्यूटरों के लिए इस्तेमाल किया गया था।
अगर आपको नहीं पता QWERTY keyboard इनके बारे में भी हम जानते हैं।
कीबोर्ड के प्रकार
दोस्तों जैसा कि आज के हमारे वर्तमान समय 2022 में QWERTY keyboard का हीं ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन फिर भी समय के साथ लोगों ने कीबोर्ड को भी अलग-अलग प्रकार से बनाना शुरू किया था जैसे कि:-
- QWERTY Keyboard
- Dvorak Keyboard
- AZERTY Keyboard
- Colemark Keyboard
कीबोर्ड को अब तक चार प्रकार में बांटा गया है चलिए इन सभी कीबोर्ड के बारे में विस्तार में हम जानेंगे,
साथ में हम उनमें दिए गए नंबर और keyboard key के बारे में भी हम जानेंगे कि उनका इस्तेमाल क्या होता है? और कैसे किया जाता है?
QWERTY Keyboard

दोस्तों जैसा कि हमने आपको ऊपर के लेख में बताया था कि QWERTY Keyboard आज के वर्तमान समय 2022 तक इस्तेमाल किया जाने वाला कीबोर्ड लेआउट जो हमें ज्यादातर कंप्यूटर और लैपटॉप में देखने को मिलता है।
QWERTY Keyboard लेआउट का इस्तेमाल ज्यादातर टाइपिंग में होने वाली मिस्टेक को कम करने के लिए ही किया जाता है।
Dvorak Keyboard

दोस्तों इस तरह के कीबोर्ड में कॉमन से letters इस तरह से इस प्रकार से सजाया गया था,
जिसकी मदद से भारी से भारी टाइपिंग को बेहद ही कम समय में किया जा सके।
ज्यादातर जो प्रोफेशनल टाइपराइटर होते हैं वह टाइपिंग करने के लिए आज भी Dvorak Keyboard लेआउट का इस्तेमाल करते हैं।
वही इस कीबोर्ड को August Dvorak द्वारा 1976 ईस्वी में स्पीड टाइपिंग के लिए डिजाइन किया था।
लेकिन इस तरह के कीबोर्ड में एक समस्या यह थी कि इस कीबोर्ड में लोग बेहद ही स्पीड से टाइपिंग करते थे जिसके वजह से इस तरह के कीबोर्ड जल्द ही खराब हो जाते थे इसलिए इस तरह के कीबोर्ड को ऑफीशियली दफ्तरों में इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया।
AZERTY Keyboard

दोस्तों इस तरह के कीबोर्ड का इस्तेमाल खासतौर पर फ्रांस के लोगों के लिए डिजाइन किया गया था।
यह दिखने में लगभग QWERTY Keyboard के तरह ही होता है। AZERTY Keyboard के कई सारे वर्जन आज भी मार्केट में उपलब्ध है।
Colemark Keyboard
Colemark Keyboard को QWERTY Keyboard और Dvorak Keyboard का अपग्रेड वर्जन माना जाता है,
क्योंकि यह एक आधुनिक कीबोर्ड लेआउट है जो टाइपराइटर को बेहद ही फास्ट स्पीड में टाइपिंग करने की सुविधा प्रदान करता है।
कीबोर्ड में बटन कितने प्रकार की होती हैं?

कंप्यूटर और लैपटॉप के कीबोर्ड में Keys की अब तक कुल संख्या 104 है।
जैसा कि हमने ऊपर कीबोर्ड के अलग-अलग प्रकार बताया था उन सभी कीबोर्ड में भी Keys की संख्या उतनी ही होती है।
बस उनकी स्थिति यानी उनका स्थान कीबोर्ड के अनुसार अलग अलग हो सकता है लेकिन मूल रूप से सभी कीबोर्ड में keys सामान्य ही होती है।
वहीं हमने नीचे कीबोर्ड में मौजूद सभी Keys के कार्यों के आधार पर सात भागों में विभाजित किया है।
- Function Keys
- Alphanumeric keys
- Punctuation keys
- Cursor Control/ Navigation Key
- Modifier keys
- Special key
- Toggle Keys/Indicator Keys
तो चलिए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं
Function Keys
फंक्शन बटन कीबोर्ड लेआउट के सबसे ऊपरी लाइन में मौजूद होती है,
जो कि F1 से लेकर F12 तक ही होती है और इसका इस्तेमाल किसी मुख्य काम को करने के लिए किया जाता है।
F1 से लेकर F12 के बीच जितने भी बटन(Keys) होते हैं उनका अलग-अलग प्रोग्रामिंग के अनुसार उनका उपयोग अलग कामों में किया जाता है जिनके कार्य के बारे में हमने सबसे नीचे एक लिस्ट बताये है।
तो पहले आप उन सभी की इसके बारे में जाने और उनके कार्यों के बारे में सबसे नीचे जाने।
Alphanumeric keys
हमारे कीबोर्ड में मौजूद सभी अक्षरों (ABC) और संख्याओं (123) को Alphanumeric keys (अल्फ़ान्यूमेरिक कुंजी) के नाम से जाना जाता है।
अगर आप QWERTY keyboard पर ध्यान दें तो आप देखेंगे शीर्ष पंक्ति के नीचे के बटन अक्षरों के लिए 3 पंक्तियों के बाद नंबर है एक्स।
वहीं एक नॉर्मल कीबोर्ड में आपको बाय साइड के खड़ी में न्यूमेरिक तीज की भी सुविधा मिल जाएगी। क्योंकि यह टाइपिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कीज की सूची में सबसे ऊपर आता है।
Punctuation keys
दोस्तों इस तरह के कीज को हम। अल्पविराम (,), प्रश्न चिह्न (?), डैश (-), पूर्ण विराम (.) आदि कहकर संबोधित करते हैं
इस तरह के कोमा को हम Punctuation keys कहते हैं जिसका प्रयोग हम अपने लेख में भी करते हैं जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है।
वही एक आम कीबोर्ड में आपको नंबर और सिंबल के लिए सिर्फ एक ही बटन दिया जाता है,
जिसका उपयोग आप Shift वाले की को दबाकर भी कर सकते हैं।
इस चीज का उपयोग आप स्क्रीन पर दिए गए कर्सर जिसे हम पॉइंटभी कहते हैं उसे ऊपर नीचे या दाएं बाएं ले जाने के लिए करते हैं इसे एक तरह से करसन नियंत्रण कुंजी भी कहा जाता है।
जिसमें से एंटर, इन्सर्ट, होम, पेज अप, डिलीट, एंड, पेज डाउन, एरो की, टैब की, स्पेस की और बैकस्पेस जैसी कुंजियां सभी इसी के अंतर्गत आते है।
Modifier keys
इसी के साथ आपको कीबोर्ड में key, Alt key और Shift key जैसी कीज बटन भी देखने को मिल जाएगी। जिसका उपयोग करने के लिए आपको हमेशा दूसरे कुंजी के साथ करना पड़ेगा यानी कि आपको इन कीज का इस्तेमाल दूसरे कीज बटन के साथ करना होगा।
उदाहरण – मान लीजिए आपको किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करना है तो आपको Ctrl + A एक के बाद एक दबाना होगा इन्हें हम आम भाषा में शॉर्टकट कुंजी भी कहते हैं और एक कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति इन कीज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं।
Special key
दोस्तों इस कीज का नाम ही स्पेशल की है और यह कुंजी हमें अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण करने की अनुमति देता है जिसमें Esc कुंजी और Windows कुंजी भी शामिल होते हैं।
जिसके बारे में हम नीचे पूरे विस्तार में जानेंगे!
Toggle Keys/Indicator Keys
दोस्तों इन बटनो का इस्तेमाल किसी फंक्शन को चालू और बंद करने के लिए हम करते हैं। और इस तरह की बटन तीन प्रकार के होते हैं जिसमें Num Lock, Caps Lock और Scroll Lock key आते हैं।
कीबोर्ड की Control + A से Z ( मूल ) की शॉर्टकट कुंजी
विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर (MS Word, Google Docs, MS Power Pont) को चलने के लिए हमें कीबोर्ड में आने वाली अल्फाबेट्स कुंजी के बेसिक Shortcuts को जानना बहोत ज़रूरी होता है।
इन कीबोर्ड के बटन्स के शॉर्टकट्स से हम किसी भी काम को बहोत आसानी और तेज़ी से कर पाएंगे,
इसलिए कंप्यूटर में आने वाली महत्वपूर्ण Control कुंजी और Alphabet जैसी मूल कुंजी से होने वाले सभी तरह के शॉर्टकट्स आज हम आपको बताने जा रहे है।
Shortcuts Keys | Uses Of Shortcuts Keys |
Ctrl + A | Page के सभी Words को Select करने के लिए इस्तेमाल |
Ctrl + B | Select किये हुए Content को Bold करने के लिए |
Ctrl + C | Select किये हुए Words को Copy करने के लिए इस्तेमाल |
Ctrl + D | Browser की Websites को बुकमार्क करने के लिए |
Ctrl + E | किसी भी करंट Program को Edit करने के लिए |
Ctrl + F | करंट Program में किसी भी word को खोजने के लिए |
Ctrl + G | Program के किसी भी स्थान के Word को Navigate करने के लिए |
Ctrl + H | किसी भी Browser या Program की History बताने के लिए |
Ctrl + I | Select किये हुए Words को Italic करने के लिए इस्तेमाल |
Ctrl + J | किसी भी Windows Browser के Download Folder में जाने के लिए |
Ctrl + K | MS Word, Google Docs और कही सारे HTML Editor में Select Content में Hyperlink डालने के लिए |
Ctrl + L | Browser या किसी भी Program के Address Bar को Select करने के लिए |
Ctrl + M | MS Word और ऐसे कही तरह के प्रोग्राम में किसी भी Select किये हुए Word को Paragraph में प्रेरित करने के लिए |
Ctrl + N | किसी भी प्रोग्राम के एक से ज्यादा Windows खोलने के लिए |
Ctrl + O | Browser में किसी भी तरह की File Computer Storage से डालने के लिए |
Ctrl + P | किसी भी तरह का Page या File Print करने के लिए |
Ctrl + Q | MS Word में Highlight किये हुए सभी तरह के स्वरुप (Bold, Underline,Italic) को हटा ने के लिए |
Ctrl + R | Browser के किसी भी Page को Reloade करने के लिए |
Ctrl + S | Browser, Program की करंट File, Image, Page को Save या Download करने के लिए |
Ctrl + T | किसी भी Browser की New Tab खोलने के लिए |
Ctrl + U | MS Word या किसी भी HTML Editor के Word को Underline करने के लिए |
Ctrl + V | Copy की हुई किसी भी File, Word को Pest करने के लिए |
Ctrl + W | Browser की Tab या File को बंद करने के लिए |
Ctrl + X | किसी भी Word या Object को Cut करने के लिए इस्तेमाल |
Ctrl + Y | किसी भी HTML File के Word को Redo करने के लिए |
Ctrl + Z | किसी भी HTML File के Word को Undo करने के लिए |
कंप्यूटर कीबोर्ड के keys और उनके काम
कीबोर्ड बटन | कीबोर्ड बटन के कार्य |
F1-F12 | दोस्तों के लिए फंक्शन कीस कहा जाता है यह विभिन्न कामों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। |
Number Key | इसकी में संख्या की जाती है जो कि 0 से 9 तक होती है। |
Alphabets | अल्फाबेट्स अक्षर वाले कुंजियां को कहा जाता है जो कि A टू Z तक होता है। |
Backspase | इस कुंजी से कर्सर की वर्तमान स्थिति के पहले कि सभी वर्णों को हटा दिया जाता है। |
Windows | विंडोस कुंजी का इस्तेमाल हम स्टार्ट मेन्यू को खोलने के लिए करते हैं। |
Enter | एंटर बटन एक कमांड या ऑपरेशन के अंदर एंटर करता है इस बटन को एक तरह से हम ओके का बटन कह सकते हैं जो हमें किसी भी ऑप्शन एक क्लिक करने के बाद अगली पंक्ति में भेज दिया जाता है। |
Menu | दोस्तों यह कुंजी कुंजी के साथ ही आता है और यह कुंजी राइट क्लिक के रूप में काम करती है। |
Esc | इसका उपयोग किसी चल रहे प्रोग्राम या ऑपरेशन को रोकने के लिए किया जाता है। |
Caps lock | इसे दबाकर हम अक्षर को बड़े या छोटे के बीच स्विच कर सकते हैं। |
Shift | यह उपयोगकर्ता को एक बड़े अक्षर को टाइप करने और शीर्ष संख्या कुंजियों को प्रतीकों में बदलने की अनुमति देता है। |
Tab | टैब कुंजी आपको विभिन्न दस्तावेज़ों या वेब पेजों के बीच स्विच करने की अनुमति देती है। |
Ctrl | Cantrol बटन का उपयोग अन्य कुंजियों के साथ एक शॉर्टकट कुंजी के रूप में किया जाता है। |
Alt | यह भी एक प्रकार की शॉर्टकट कुंजी है, जिसका उपयोग अन्य कुंजियों के साथ किया जाता है। |
Space Key | वाक्यों या वर्णों को एक वाक्य में अलग करता है या उनके बीच एक स्थान बनाता है। |
Delete | सामने से शब्द डिलीट कर देता है। |
Arrows | इनका उपयोग कर्सर को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं ले जाने के लिए किया जाता है। |
PrtScrn | इसे दबाने पर यह वर्तमान पेज का स्क्रीन शॉट पेंट सॉफ्टवेयर को भेज देता है। |
Scroll lock | पृष्ठ स्क्रॉलिंग को डिसेबल करता है। |
Pause Break | कंप्यूटर में चल रहे प्रोग्राम या प्रोसेस को अस्थायी रूप से बंद कर देता है। |
Insert | टेक्स्ट एडिटर या वर्ड प्रोसेसर में इन्सर्ट मोड को चालू और बंद करने के लिए उपयोग किया जाता है। |
Home | इसका उपयोग दस्तावेज़ या पृष्ठ के शुरुआती बिंदु तक पहुंचने के लिए किया जाता है। |
Page up | किसी पेज में नीचे जाने के लिए यूज किया जाता है। |
Num lock | यह कीबोर्ड में दी गई अतिरिक्त संख्यात्मक कुंजियों को enable या disable करता है। |
End | किसी पेज के लास्ट में जाने के लिए इसे उपयोग में लाते हैं। |
कीबोर्ड सिम्बॉल बटन और उनके नाम
●= Full Stop | ] = Close Br | \ = Forward | % = Parcent |
? = Question Mark | {} = Curly Br | = = Equal | @ = At |
, = Comma | ○ = Degree | + = Plus | $ = Dollar |
> = Greater | § = Setion | – = Hypen | # = Hash |
> = Less | ¥ = Yuan | _ = Underscore | ~ = Tilde |
‘ = Back Quote | ₵ = Cent | ( = Left Parenthesis | ! = Exclamation Mark |
” = Inverted Com | € = Euro | ) = Right Parenthesis | ⌀ = Diameter |
; = semicolom | £ = Pound | * = Asterisk | ⁁ = Caret |
: = colom | | = pipe | & = And | © = Which Present Something |
[ = open Bracket | / = Back Slash | ^ =Caret | √ = Squar Root |
कीबोर्ड का इस्तेमाल कैसे करते है।
कीबोर्ड का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है,
जिसका इस्तेमाल करके आपकी कीबोर्ड और कीबोर्ड बटन का इस्तेमाल करना अच्छे से जान जाएंगे।
- कीबोर्ड का इस्तेमाल करने से पहले आपको कंप्यूटर से अपने कीबोर्ड से कनेक्ट करना होगा।
- टेक्स्ट नंबर या कमांड इनपुट करने के लिए आपको कीबोर्ड के कीज की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए जिसके बारे में हमने ऊपर बता रखा है।
- उदाहरण के लिए आप अपने बाएं हाथ की तीन उंगली को ACD पर रखे और अपने दाएं हाथ की 3 उंगली JKL कीबोर्ड बटन पर रखें
- टाइपिंग मास्टर नाम के एप्लीकेशन आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इंस्टॉल कर ले और उस पर रोज अपना प्रैक्टिस करें अगर आप गूगल पर ढूंढ लेंगे टाइपिंग मास्टर अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में तब आपको गूगल के सर्च रिजल्ट देखने को मिल जाएगा
- नहीं तो आप अपने दोनों हाथों की उंगलियों को उसी पोजीशन में रखकर जिस तरह से हमने आपको बताया आप खुद से भी प्रैक्टिस कर सकते हैं
Windows 11 कीबोर्ड बटन शॉर्टकट
|
- सबसे बेस्ट रिंगटोन डाउनलोड वेबसाइट
- घर का नक्शा बनाये इन बेहतरीन ऐप्स से
- जीएसटी नंबर प्राप्त करें इन आसान तरीकोंसे
समापन
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह लेख कीबोर्ड के बटन की जानकारी पसंद आया होगा हमने आपको कीबोर्ड के keys के बारे में सभी जानकारी देने की कोशिश की है।
हमने आज के इस लेख में आपको बताया है कि कीबोर्ड क्या होता है? कीबोर्ड के कितने प्रकार होते हैं ?और कीबोर्ड के बटन की जानकारी हमने पूरे विस्तार में बताने की कोशिश की है
अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो आप अपने दोस्तों के साथ इस लेख को शेयर कर सकते हैं और साथ ही अगर आप इस लेख से संबधित कुछ पूछना चाहते हैं तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं और आपने हमारे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं
और हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम आपके लिए ऐसे ही जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारी रोज लाते रहें धन्यवाद, जय हिन्द।
keyboard ke bareme kafi badiya jankari share ki hai apne.. padhke maja aya Thanks
हमारा लेख आखरी तक पढ़े के लिए शुर्किया
लेख पूरा पढ़े।
Plz computer key button keys Puri jankari what app mobile phone number save karka muja is muja ise what app mobile phone number pr sabhi tar sa jankari copy paste cltr del sabhi tar ka sa jankar main grafik desing course kar raha hu Naya hu keyboard button ka bar apko jab hi free 7387347591 Puri jankari de
Thanks sir
Good night sir.But windows key+A,windows+I,windows+E ka matalab samajh nahi pa raha hun?or to Aap samajha nahi pa rahe hai ya main samjh nahi pa rahe hain.please sir….
Windows+A= Quick Settings
Windows+I= Setting Search Bar
Windows+E= Quick Access
ऐसे बहोत सी कीबोर्ड की जानकारी और शार्ट-कर्ट हम आने वाले समय में इस लेख में जानकारी देने वाले है, धन्यवाद सर
Your article helped me a lot, thanks for the information. I also like your blog theme, can you tell me how you did it?
Thankyou